{"_id":"5974e45a4f1c1b36488b46f7","slug":"11500832858-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक लेकर बालू लादने जा रहे चार ट्रक चालक अचेत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक लेकर बालू लादने जा रहे चार ट्रक चालक अचेत
Updated Sun, 23 Jul 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। आजमगढ़ से ट्रक लेकर बालू लादने के लिए मध्य प्रदेश जा रहे चार ट्रक चालक रविवार की सुबह विषाक्त चाय पीने से अचेत हो गए। तबियत बिगड़ने पर चारों चालकों ने हिंदुआरी के पास ट्रक खड़ा कर दिया। इसमें से एक चालक ने मालिक को पूरे मामले की जानकारी दी। दोपहर में चारों चालकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत सामान्य है। हालांकि चालकों ने किसी तरह की कोई लूट की घटना से इनकार किया है।
जानकारी के अनुुसार आजमगढ़ जिले के देवगांव गांव से प्रमोद यादव (20) पुत्र हरिलाल, अनिमेष यादव (20) पुत्र छोटेलाल, दिनेश यादव (20) और रितेश यादव (19) पुत्र राजनाथ यादव गांव से ही ट्रक लेकर निकले थे। भोर में अहरौरा में रुक कर इन चारों ट्रक चालकों ने एक दूकान पर चाय पी। इसके बाद जब वे आगे बढ़े तो उन्हें नशा सा महसूस होने लगा। इस पर प्रमोद यादव ने मामले की जानकारी ट्रक के मालिक को दी। इसके बाद चारों ट्रक चालक हिंदुआरी तक पहुंचे और जगह-जगह ट्रक खड़ा कर उसी में लेट गए। काफी देर तक वे अचेत रहे। मौके पर पहुंचे मालिक ने उन्हें अचेत देख फौरन इसकी जानकारी पुलिस और एंबुलेंस को दी। साथ ही चारों को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। जिला अस्पताल के चिकित्सक एपी वर्मा का कहना है कि इन सभी ने किसी विषाक्त चीज का सेवन किया है। बेहोशी की हालत में उन्हें लाया गया है। उन्होंने बताया कि सभी की हालत खतरे से बाहर है।