{"_id":"5b9559af867a557ff306ca32","slug":"111536514479-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला चोर गिरोह का भंडाफोड़, दस गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला चोर गिरोह का भंडाफोड़, दस गिरफ्तार
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगरौली। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बीते दिनों हुई कई चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुुलिस ने चोर गिरोह की दस महिला सदस्यों सहित 11 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना का अनावरण करते हुए एसपी रियाज इकबाल ने बताया कि गिरोह के सदस्यों के पास से करीब 10 लाख के जेवर सहित कई घरेलू सामान बरामद किए गए है।
एसपी इकबाल ने बताया कि सिंगरौली में झारखंड के हजारीबाग के रहने वाला एक घुमक्कड़ गिरोह काफी समय से डेरा डाले हुए था। इस गिरोह की महिलाएं बर्तन सहित छोटी मोटी घरेलू उपयोग की सामान बेचने के लिए रहवासी क्षेत्रों में निकलती थी। इसी दौरान वह संबंधित आवास से जुड़ी सभी जानकारी एकत्रित कर लेती थी। इसके बाद मौका मिलने पर पुरुष मित्र के साथ चोरी की घटना को अंजाम देती थी। बीते पांच सितंबर को बरगवां थाना क्षेत्र के खेखड़ा गांव में के एक ही रात में चार घरों में बड़ी चोरियों की घटना के बाद पुलिस की नींद उड़ी तो आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर कई स्तरों पर पड़ताल शुरू की गई। एसपी रियाज इकबाल व एएसपी प्रदीप शेंडे के निर्देशन में की गई कार्रवाई के दौरान मोरवा, बैढन, विंध्यनगर, नवानगर थाना क्षेत्रों के कई गांव में हुई चोरियों का खुलासा हुआ। पुलिस ने गिरोह के सदस्यों का अलग-अलग स्थानों से पकड़ लिया और पूछताछ में एक एक कर खुलासा होता गया। एसपी कार्यालय के सभागार में घटना का खुलासा करते हुए एसपी एसपी इकबाल ने बताया कि टीआई बरगवां नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा पकड़ी गई संगीता, गोरी देवी, संतोषी, सीखा, विलायक, रेशमी, मालती और मुकेश को जेल भेज दिया गया। इनके पास से करीब 10 लाख के सामन बरामद किए गए है।