फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   कबाड़ कारोबारी के कुनबे ने बोला हमला

कबाड़ कारोबारी के कुनबे ने बोला हमला

Wed, 07 Jun 2017 10:55 PM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
कबाड़ कारोबारी के कुनबे ने बोला हमला
शक्तिनगर। इलाके के बस स्टैंड बाजार में कबाड़ कारोबारी के कुनबे ने एक परिवार के घर में घुस कर हमला बोल दिया। इस घटना में दो महिलाओं समेत दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक पक्ष के तीन लोगों को बुधवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बताते है कि बाजार के एक हिस्से में हरिश्चंद्र यादव का परिवार कबाड़ का कारोबार करता है। इसी बाजार के रहने वाले अरविंद सिंह बकाया पैसा मांगने पहुंचे थे। पैसे को लेकर दोनों पक्षों में कुछ विवाद हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद हरिश्चंद्र यादव के परिवार के लोगों ने अरविंद के घर में घुस महिलाओं समेत परिवार के अन्य सदस्यों की लाठी डंडे से धुनाई कर दिया। दिन में सरेआम हुई इस घटना से नाराज बाजार के काफी लोग थाने पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने के साथ पुलिस के समक्ष कबाड़ी कुनबे की पुरानी करतूतों को उजागर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद हरकत मे आई पुलिस ने हरिश्चंद्र यादव समेत उनके दो पुत्रों प्रदीप यादव व विनोद यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले के एक अन्य आरोपी दिनेश यादव की गिरफ्तारी नहीं हुई है। घायल अरविंद सिंह, अनिता सिंह, रत्ती देवी, रोहन का इलाज चल रहा है। इस घटना में दिनेश यादव व विनोद यादव को भी चोट बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed