फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   crim,criminal arrest,sonbhadra

पांच हेरोइन तस्कर गिरफ्तार, 25 ग्राम हेरोइन बरामद

Wed, 04 Sep 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
crim,criminal arrest,sonbhadra
शाहगंज। कस्बे और आसपास के कई गांवों में सोमवार की रात छापेमारी कर पुलिस ने पांच हेरोइन तस्करों को धर दबोचा। उनके कब्जे से 25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। मंगलवार को भी फरार तस्करों की तलाश छापेमारी जारी रही है। एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि सीओ डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह की देखरेख में हेरोइन के कारोबारियों को पकड़ने के लिए दो टीमें बनाई गई थी। शाहगंज थानाध्यक्ष भुवनेश्वर पांडेय प्रथम टीम की अगुवाई कर रहे एसआई शाहिद यादव के साथ राजगढ़-शाहगंज-जमगाई मोड़ के पास और दूसरे टीम के प्रभारी स्वॉट टीम केे जय प्रकाश शर्मा और ज्ञानेंद्र सिंह कुसहरा गांव के समीप संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की तलाशी कर रहे थे। कुसहरा के पास से पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ने बताया पकड़े गए शाहगंज थाना क्षेत्र के जमगाई गांव निवासी सुजीत सिंह पटेल पुत्र राजबली सिंह के पास से पांच ग्राम हेरोइन, बीनू सिंह पटेल पत्नी सुजीत सिंह पटेल के कब्जे से चार ग्राम हेरोइन, हिनौती के रहने वाले प्रमोद कुमार मौर्य पुत्र देवेंद्र कुमार मौर्य के पास से पांच ग्राम हेरोइन, शाहगंज निवासी राजू कश्यप पुत्र स्व. सरजू प्रसाद के पास छह ग्राम हेरोइन और खैरा गांव निवासी रवि प्रकाश पटेल पुत्र शिव कुमार सिंह के कब्जे से पांच ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने हेरोइन का कारोबार करने वाले अपने साथियों के बारे में अहम जानकारी दी है। उक्त सभी के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed