फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   CPI demonstrated and submitted memorandum, said: Government responsible for Mahakumbh accident

भाकपा ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन, कहा: महाकुंभ हादसे के लिए सरकार जिम्मेदार

Fri, 07 Feb 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
CPI demonstrated and submitted memorandum, said: Government responsible for Mahakumbh accident
सोनभद्र। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। महाकुंभ हादसे में हुईं मौतों के विरोध में प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम (नमामि गंगे) को सौंपा। भाकपा कार्यकर्ताओं ने हादसे में मृत श्रद्धालुओं की सही संख्या सार्वजनिक करने, मृतकों के परिजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा और घायलों की निशुल्क चिकित्सा, लापता श्रद्धालुओं की खोज कर उनके परिवारों को सौंपने, सुप्रीम कोर्ट के जज से हादसे और भ्रष्टाचार की जांच कराने, प्रशासनिक अधिकारियों की जांच और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई, दुर्व्यवहार करने वाले अधिकारियों को दंडित करने की मांगे की। भाकपा के जिला सचिव आरके शर्मा ने कहा कि सरकार ने मेले की व्यवस्थाओं की प्रशंसा कर अधिक भीड़ जुटाने की कोशिश की, जो त्रासदी का मुख्य कारण बना। प्रशासन ने वीआईपी लोगों को खुश करने के लिए जनता की सुरक्षा की अनदेखी की। प्रदर्शन में प्रेमचंद्र गुप्ता, बसावन गुप्ता, चंदन पासवान, गौरी शंकर, फुलमती, वीरेंद्र दुबे, हृदय नारायण, रामसागर शर्मा, रामसूरत बैगा, तारकेश्वर गुप्ता, शिव नारायण, कमला गोंड, रामअधार कोल, लल्लन, अमरनाथ सूर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed