फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Cousins die due to lightning, two scorched

बिजली गिरने से चचेरे भाइयों की मौत, दो झुलसे

Sun, 27 Jun 2021 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Cousins die due to lightning, two scorched
कोन थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव में रविवार की शाम बिजली गिरने से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। एक अन्य भाई समेत दो लोग झुलस गए। उन्हें विंढमगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। जहां प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कुड़वा ग्राम पंचायत निवासी कृष्णा यादव के परिवार के लोग बुआ के निधन पर दसवां कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रविवार को गांव के बाहर नदी घाट पर गए थे। शाम करीब चार बजे अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए सभी नीम के पेड़ के नीचे छिप गए। वहां तेज आवाज के साथ बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से कृष्णा यादव (55), उनका चचेरा भाई शिवकुमार यादव (45), सुरेश यादव (50) व सुरेश कुशवाहा (60) झुलस गए। आनन-फानन सभी को विंढमगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने कृष्णा यादव और शिवकुमार को मृत घोषित कर दिया। सुरेश यादव व सुरेश कुशवाहा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पकरहट गांव के पास कर्मनाशा नदी के किनारे बिजली गिरने से छह बकरियों की मौत हो गई। पकरहट गांव निवासी रामबचन यादव और राजबली बकरी चरा रहे थे। इसी बीच बिजली गिरने से रामवचन यादव की चार और राजबली की दो बकरियां मर गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed