फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Cousin sisters ran away from home and got married, met in Bangalore after seven months

Sonebhadra News: घर से भागकर ममेरी बहनों ने रचाई शादी, सात माह बाद बंगलूरू में मिलीं

Tue, 20 May 2025 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Cousin sisters ran away from home and got married, met in Bangalore after seven months
करीब सात महीने पहले घर से भागी ममेरी बहने बंगलूरू में शादी रचाकर एक साथ रह रही थीं। पुलिस ने दोनों को खोजकर मेडिकल परीक्षण कराया। एक युवती को परिजनों को सौंप दिया गया जबकि दूसरे का बयान दर्ज न होने के कारण नारी निकेतन भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से किशोरी गत नवंबर में लापता हो गई थी। उसी दिन कोन थाना क्षेत्र निवासी उसकी ममेरी बहन भी गायब हुई थी। काफी तलाश के बाद भी कहीं पता न चलने पर परिजनों ने उनके अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

इसी बीच पुलिस की टीम ने बंगलूरू से उन्हें खोज निकाला। दोनों को दुद्धी लाया गया। यहां पूछताछ में दोनों ने बताया कि अब वह बालिग हो चुकी हैं। उन्होंने आपस में शादी रचा ली है। अब वह एक साथ ही रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सुनकर परिजन भी सन्न रह गए। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के अपहरण का मुकदमा दर्ज था। वह बंगलूरू में अपनी ममेरी बहन के साथ रह रही थी। दोनों ने पूछताछ में आपस में शादी की बात बताई है। हालांकि इसका कोई साक्ष्य नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed