फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Cousin murdered old man on suspicion of witchcraft

Sonebhadra News: जादू-टोने के शक में चचेरे भाई ने की थी बुजुर्ग की हत्या

Thu, 07 Nov 2024 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Cousin murdered old man on suspicion of witchcraft
बीजपुर थाना क्षेत्र के बीजपुर पुनर्वास कॉलोनी में दीपावली की रात बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके चचेरे भाई को गिरफ्तार किया है। उसने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

हत्या के पीछे जादू-टोना करने का शक और आपसी मनमुटाव कारण बना। हत्या के पहले दोनों ने वृद्ध के साथ बैठकर शराब भी पी थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। दूसरे फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पुनर्वास कॉलोनी निवासी रामलखन बैगा (60) का शव गत 31 अक्तूबर की रात घर से 100 मीटर दूर लहूलुहान हाल में मिला था। उसे सिर व गर्दन के पिछले हिस्से में धारदार हथियार से वार के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू की थी। एसओ अखिलेश मिश्र के नेतृत्व में गठित टीम ने छानबीन के दौरान घटना में किसी करीबी के ही शामिल होने के सुराग मिले थे।
पुलिस ने मंगलवार की रात सिरसोती गांव में बरन नदी पुलिया के पास दो लोगों को बैठे देखा। पुलिस पर नजर पड़ते ही दोनों भागने लगे। पीछा कर उनमें एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ लिया।
पूछताछ में उसकी पहचान धर्मजीत पंडो के रूप में हुई। वह रामलखन का ही चचेरा भाई है। उसने बताया कि वह मकान का निर्माण करा रहा है। जब भी वह निर्माण स्थल पर जाता तो रामलखन उसकी ओर देख बुदबुदाता रहता था।
इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ जाती थी। उसे शक था कि वह कोई न कोई जादू-टोना उस पर कर देता है, जिसके चलते उसकी तबीयत बिगड़ जाती थी। इसके बाद से ही उसने रामलखन को सबक सिखाने का मन बनाया था।
इस कार्य में गांव के ही धनुकधारी उर्फ बबुआ ने उसका साथ दिया। उसकी भी रामलखन से पुराना विवाद था। उनकी मंशा थी कि उसका हाथ-पैर तोड़ा जाएगा, लेकिन नशे में हत्या हो गई।
बीजपुर थाना प्रभारी अखिलेश मिश्र ने बताया कि धर्मजीत को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। धनुकधारी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है।

जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा। गिरफ्तार करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल संजय कुमार यादव, सुदामा यादव, पुरुषोत्तम कुमार, मंगल प्रजापति आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed