फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Couple attacked on suspicion of ghosts, wife died and husband is serious

Sonebhadra News: भूत-प्रेत के शक में दंपती पर किया हमला, पत्नी की मौत और पति गंभीर

Fri, 05 Sep 2025 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Couple attacked on suspicion of ghosts, wife died and husband is serious
ओबरा। ओबरा थाना क्षेत्र के परसोई गांव में बृहस्पतिवार की रात भूत-प्रेत के शक में रजवंती (52) की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। हमले में उसका पति बाबूलाल खरवार (57) भी गंभीर रूप से घायल हुआ है।
विज्ञापन

घटना के बाद ग्रामीण घायल बाबूलाल को चोपन सीएचसी ले गए, जहां से डाॅक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, घटना की जानकारी पाकर एसपी और सीओ सहित अन्य अधिकारी माैके पर पहुंच गए। पुलिस ने लोगों से घटना की जानकारी ली और छानबीन की। इसके बाद शव कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। रेणुकापार स्थित परसोई गांव के निवासी बाबूलाल खरवार मजदूरी करता है। बृहस्पतिवार की रात बाबूलाल, अपनी पत्नी रजवंती और बच्चों के साथ घर में मौजूद था। इसी दौरान गांव का ही निवासी गुलाब व कुछ अन्य लोग उसके घर पहुंचे। भूत-प्रेत को लेकर विवाद करते हुए धारदार हथियार हमला कर दिया। सिर में गहरी चोट लगने से रजवंती की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

बाबूलाल गंभीर रूप से घायल हुआ। उसके भी गर्दन पर चोट आई। आनन-फानन उसे चोपन सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर एसपी अशोक कुमार मीणा, एएसपी अनिल कुमार, सीओ सहित अन्य पुलिस अफसर घटनास्थल पर पहुंचे। पीड़ित परिवार से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

फॉरेंसिक टीम व फील्ड यूनिट ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed