फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   country development will be done only through personality development

व्यक्तित्व विकास से ही देश का विकास होगाः धर्मवीर तिवारी

Tue, 20 Oct 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
country development will be done only through personality development
राबर्ट्सगंज स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में भाजपा के केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करत - फोटो : SONBHADRA
कोन। भाजपा मंडल कोन में मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में चल रहा दो दिवसीय कार्यकर्ता जागरूकता वर्ग प्रशिक्षण मंगलवार से शुरू हुआ। यहां मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जहां सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी रीढ़ मानते हुए सम्मान करती है। जो व्यक्तित्व विकास से जुड़ा है। कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व के बल पर ही आज देश के सबसे बडे़ राजनैतिक पार्टी के रूप में भाजपा है।
विज्ञापन

भाजपा ने व्यक्तित्व के आधार पर कार्यकर्ताओं के सहयोग से जातिवाद प्रथा को समाप्त कर सांस्कृतिक व धर्मनिरपेक्ष को बढ़ावा दिया। इससे देश का निरंतर विकास हो रहा है। एकात्म मानवतावाद को मजबूती मिली। कार्यकर्ता अच्छे व्यक्तित्व से ही समाज का निर्माण कर सकते हैं। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि ये प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं मे नई ऊर्जा लाने व व्यक्तित्व विकास, एकाक मानववाद के लिए कराया जा रहा है। मंगलवार को प्रशिक्षक पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, ओमकार केशरी व आनंद ने वर्गवार प्रशिक्षण दिया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुनील जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, संजय चतुर्वेदी, भोजराज, विनय कन्नौजिया, जगरनाथ पासवान, मुहम्मद आरिफ समेत मंडल के सभी कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed