फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Cough syrup smuggling Five accused arrested in Ghaziabad brought to Sonbhadra

कफ सिरप की तस्करी: सोनभद्र लाए गए गाजियाबाद में गिरफ्तार पांच आरोपी, कोर्ट ने दी 14 दिन की रिमांड

Mon, 08 Dec 2025 07:54 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 08 Dec 2025 07:54 PM IST
सार

 सोनभद्र एसआईटी की गिरफ्त में अब तक आठ आरोपी आ चुके हैं। जबकि सात और की तलाश जारी है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों में से दो को सोनभद्र, एक को कोलकाता से दबोचा है।

विज्ञापन
Cough syrup smuggling Five accused arrested in Ghaziabad brought to Sonbhadra
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कफ सिरप की तस्करी में गाजियाबाद में गिरफ्तार पांच आरोपियों को सोनभद्र पुलिस ने रिमांड पर लिया है। एसआईटी ने उन्हें सोमवार को विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट की कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की रिमांड पर जिला जेल भेज दिया गया। पुलिस कस्टडी रिमांड के जरिए सभी आरोपियों से पूछताछ कर जानकारी जुटाएगी।

विज्ञापन


कफ सिरप तस्करी के मामले में सोनभद्र एसआईटी की गिरफ्त में अब तक आठ तस्कर आ चुके हैं। दो को सोनभद्र से, जबकि सरगना शुभम के पिता भोला जायसवाल को कोलकाता से दबोचा गया था। वहीं गाजियाबाद में गत चार नवंबर को गिरफ्तार किए गए आठ आरोपियों से पांच को वारंट बी के जरिए तलब करने में कामयाबी मिली है। बता दें कि 18 अक्तूबर की रात दो कंटेनरों में लदी डेढ़ लाख से अधिक कफ सिरप की बरामदगी के साथ ही सोनभद्र पुलिस नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है। 
विज्ञापन


जांच में निरंतरता बनी रहे इसके लिए एसपी अभिषेक वर्मा ने इंस्पेक्टर सदानंद राय की अगुवाई में एसआईटी का गठन किया और इसके निगरानी की जिम्मेदारी एएसपी अनिल कुमार को सौंपी है। एसओजी प्रभारी राजेश चौबे की अगुवाई वाली टीम भी एसआईटी को सहयोग देने में लगी हुई है। एसओजी और एसआईटी दोनों के संयुक्त प्रयास से सोनभद्र, रांची और गाजियाबाद में 16 दिन के भीतर कफ सिरप की तीन बड़ी खेप पकड़ी गई थी। सोनभद्र से दो और कोलकाता से एक को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed