फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Corona is decreasing in the district, 172 patients are found

जिले में कोरोना की घट रही है रफतार, 172 मरीज मिले

Mon, 10 May 2021 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Corona is decreasing in the district, 172 patients are found
सोनभद्र। जनपदवसियों के लिए राहत भरी ख़बर है। जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान 172 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि पिछले एक सप्ताह से दो सौ से अधिक कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिल रहे थे। डीएम अभिषेक सिंह के निर्देश पर कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए अधिकांश गांवों में सैनिटाजेशन का काम भी शुरू हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार रविवार की सुबह दस बजे से सोमवार की सुबह दस बजे तक 172 कोरोना संक्रमित मिले है। जबकि छह मई को 264, सात मई को 362, आठ मई को 276 और नौ मई को 212 कोरोना संक्रमित मिले थे। डीएम के निर्देश पर सभी एसडीएम मातहतों के माध्यम से संक्रमित पाए गए लोगों के घरों के घरों के आसपास कंटेंटमेंट जोन बनाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। साथ ही संक्रमित लोगों को घरों के बाहर न निकलने की हिदायत दी जा रही है। प्रभारी सीएमओ डॉ. वीके अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें मरीजों के घर जाकर उनका पल्स, ऑक्सीजन की जांच करने के बाद मेडिकल किट मुहैया करा रही है। स्वास्थ्य कर्मी लगातर होम आइसोलेशन के संक्रमितों के संपर्क में है। गंभीर मरीजों को कोविड अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed