फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Corona infection did not stop, 14 positive positive

थम नहीं रहा कोरोना का संक्रमण, 14 मिले पाजिटिव

Tue, 15 Dec 2020 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
Corona infection did not stop, 14 positive positive
सोनभद्र। कोरोना वायरस का संक्रमण कम नहीं हो रहा है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान जिले में 14 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में अब तक पाजिटिव मिले लोगों की संख्या 4903 हो गई है। इसके अलावा पूर्व में संक्रमित मिले लोगों में से 16 मरीज इलाज के बाद मंगलवार को स्वस्थ घोषित किए गए। अब स्वस्थ होने वालों की संख्या 4666 हो गई है। मंगलवार को 14 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर एक्टिव मामले 164 हो गए हैं। इसकी पुष्टि सीएमओ डा. एसके उपाध्याय ने की है। उधर, चिकित्सकों की टीमें मंगलवार को भी संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों के सैंपल लेने में जुटी रहीं। मंगलवार को 1764 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए गए। इसके अलावा मंगलवार को 1759 लोगों की रिपोर्ट भी आई। जिसमें 14 पाजिटिव और 1745 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली। सीएमओ के मुताबिक अब तक 229628 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए जा चुके हैं। इनमें से 228208 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 4903 पाजिटिव और 223305 निगेटिव मिले हैं। इसके अलावा 1420 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। संक्रमित मरीजों में से 73 की मौत हो चुकी है। जिसमें से 24 की मौत सोनभद्र और 49 की दूसरे जिलों में इलाज के दौरान हुई है। मंगलवार को संक्रमित मिले लोगों के आवासों के आसपास बैरिकेडिंग करने व सैनिटाइजेशन के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed