फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Corona infected and two more patients died

कोरोना संक्रमित दो और मरीजों की मौत

Mon, 05 Oct 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Corona infected and two more patients died
सोनभद्र। कोरोना संक्रमित दो मरीजों की सोमवार को मौत हो गई। इनमें एक की घर पर इलाज के दौरान तो दूसरे की मौत जिला अस्पताल परिसर स्थित कोविड केयर सेंटर एल-1 से वाराणसी ले जाते समय रास्ते में हुई। इसके अलावा सीआईएसएफ ओबरा के दो जवानों और सुकृत चौकी में तैनात एक पुलिसकर्मी समेत 13 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। पाजिटिव मरीजों की संख्या 2983 हो गई है। पूर्व में संक्रमित मिले लोगों में 36 स्वस्थ घोषित किए गए। अब तक 2706 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और एक्टिव मामले में 241 हो गए हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों की टीमें सोमवार को भी रेंडम व संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों तथा कैंटेनमेंट जोन में रहने वालों के सैंपल लेने में जुटी रहीं। टीमों ने कुल 1820 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए। पूर्व में भेजे गए सैंपल में से 1751 लोगों की सोमवार को रिपोर्ट भी आई। जिसमें 13 पाजिटिव और 1738 निगेटिव मिले। सीएमओ के मुताबिक अब तक कुल 115178 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 114132 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 2983 पाजिटिव और 111149 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। अन्य 1046 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। सोमवार को 13 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर जिले में एक्टिव मामले 241 हो गए हैं। संक्रमित मिले मरीजों में से छह की मौत सोनभद्र और 30 अन्य की मौत दूसरे जिलों में हुई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को पाजिटिव मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। उधर, एसडीएम केएस पांडेय का कहना है कि संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराया जा रहा है। कंटेनमेंट जोन में बैरिकेडिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed