{"_id":"5f81fa2d8ebc3e9bb80b958a","slug":"corona-in-sonbhadra-one-more-patient-killed-31-people-report-positive-sonbhadra-news-vns55213567","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in Sonbhadra: संक्रमित एक और मरीज की मौत, 31 लोगों की रिपोर्ट आई पाजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Sonbhadra: संक्रमित एक और मरीज की मौत, 31 लोगों की रिपोर्ट आई पाजिटिव
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में कोरोना संक्रमित मिले एक और मरीज की मौत हो गई है। संक्रमित मरीज को घर से जिला अस्पताल परिसर स्थित कोविड केयर सेंटर लेबल-1 इलाज के लिए लाया जा रहा था। इस बीच रास्ते में मरीज की मौत हो गई। उधर जिले में 31 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके साथ ही अब तक संक्रमित मिले लोगों की संख्या 3152 हो गई है। इसके अलावा पूर्व में संक्रमित मिले लोगों में से 24 मरीज शनिवार को इलाज के बाद स्वस्थ घोषित किए गए। अब स्वस्थ होने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2856 हो गई है। शनिवार को 31 और कोरोना संक्रमित मिलने पर जिले में एक्टिव मामले में 255 हो गए हैं।
उधर, चिकित्सकों की टीमें शनिवार को भी रेंडम व संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों तथा कैंटेनमेंट जोन में रहने वालों के सैंपल लेने में जुटी रहीं। टीमों ने कुल 1818 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए। पूर्व में भेजे गए सैंपल में से 1826 लोगों की शनिवार को रिपोर्ट भी आई। जिसमें 31 पाजिटिव और 1795 निगेटिव मिले। सीएमओ के मुताबिक अब तक कुल 124344 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 122753 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 3152 पाजिटिव और 119601 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। अन्य 1591 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। शनिवार को 31 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर जिले में एक्टिव मामले 255 हो गए हैं। संक्रमित मिले मरीजों में से 11 की मौत सोनभद्र और 30 अन्य की मौत दूसरे जिलों में हुई है। उन्होंने बताया कि शनिवार को पाजिटिव मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। उधर एसडीएम केएस पांडेय का कहना है कि संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराया जा रहा है। कंटेनमेंट जोन में बैरिकेडिंग कराई जा रही है।