फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Convention on the rights of the voice raised

सम्मेलन में अिधकारों को लेकर उठाई गई आवाज

Sat, 14 Mar 2015 11:14 PM IST
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र Updated Sat, 14 Mar 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
Convention on the rights of the voice raised
तापीय परियोजना के आडिटोरियम में शुक्रवार की रात भूमेश्वर समाज का सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें अधिकारों की रक्षा के लिए समाज के लोगों से एकजुटता की अपील की गई।
विज्ञापन


नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए समाज से जुड़े सेवानिवृत्त अधिकारियों को सम्मानित कर, नई पीढ़ी को उनसे सीख लेने की नसीहत दी गई। इस दौरान फाग गायन कार्यक्रम का आयोजन कर होली मिलन समारोह भी मनाया गया।
विज्ञापन


बतौर मुख्य अतिथि भूमेश्वर समाज के संरक्षक मंधीर कुमार ने भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

 कहा कि भूमेश्वर समाज को एकजुटता का परिचय देना होगा। तभी अपने हक और अधिकारों को लेकर मजबूती से आवाज उठाई जा सकेगी। निवर्तमान अध्यक्ष इं. एके राय ने कहा कि इस समाज की गौरवशाली परंपरा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवान परशुराम जैसी विभूतियां आदर्श हैं। नई पीढ़ी को भी इन विभूतियों के विचारों और पदचिह्नों का अनुसरण कर समाज का गौरव बनाए रखना होगा।

इं. अरविंद कुमार, डा. एके राय, हलधर राय, आरके राय आदि ने भी समाज की एकजुटता पर बल दिया। इस दौरान नई कार्यकारिणी का गठन कर बीके राय चुन्नू को अध्यक्ष, शैलेंद्र बहादुर राय को सचिव,

गंगा प्रसाद राय, अमित कुमार सिंह, राधेश्याम सिंह को उपाध्यक्ष, ओपी राय को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। मंधीर कुमार और डीएस राय को संरक्षक बनाया गया।


वहीं निवर्तमान कार्यकारिणी के अध्यक्ष इं. एके राय और सचिव दिलीप सिंह को कोआर्डिनेटर का दायित्व सौंपा गया। लोक कलाकारों की ओर से फागुन के आवेला बहार, काहे न अयला बलमुआ.. जैसे कई गीतों की प्रस्तुति की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed