फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Controversy over foundation-laying inauguration in Sonbhadra: Government Model College since 2016 samajwadi party claims UP Government taking credit for our works

सोनभद्र में लोकार्पण-शिलान्यास पर घमासान: राजकीय मॉडल कॉलेज में 2016 से चल रही पढ़ाई, सपा का दावा- हमारे कार्यों का श्रेय ले रही सरकार

Fri, 24 Dec 2021 12:06 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 24 Dec 2021 12:06 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुधवार को सोनभद्र जिले में की गई 79 परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किया था। जिस पर सपा और भाजपा के बीच घमासान मच गया है।

विज्ञापन
Controversy over foundation-laying inauguration in Sonbhadra: Government Model College since 2016 samajwadi party claims UP Government taking credit for our works
पौनी में मॉडल डिग्री कॉलेज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुधवार को सोनभद्र जिले में की गई 79 परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास पर विवाद खड़ा हो गया है। पौनी में जिस मॉडल डिग्री कॉलेज का लोकार्पण हुआ है, उसमें 2016 से ही पढ़ाई चल रही है। कई सत्रों के विद्यार्थी यहां से पढ़ाई कर निकल भी चुके हैं। लोकार्पण होने पर विपक्षी दलों ने इस पर आपत्ति दर्ज कराई है। सपा के पूर्व विधायक ने इस परियोजना के बहाने भाजपा पर हमला बोला है तो लोकार्पण और शिलान्यास की कई अन्य परियोजनाओं में भी ऐसी ही अनियमितता का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


नगवां ब्लॉक के पवनी कलां में राजकीय मॉडल डिग्री कॉलेज का शिलान्यास 2015 में हुआ था। करीब 1170.55 लाख की लागत से बने इस कॉलेज में 2016 से ही पढ़ाई भी शुरू करा दी गई। कॉलेज में प्राचार्य और सात प्राध्यापक हैं। एक लिपिक और तीन संविदा कर्मियों की तैनाती है।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. परवेज आलम ने स्वीकार किया कि 2016 से इसी भवन में पढ़ाई चल रही है। वर्तमान में 698 छात्र-छात्रा यहां अध्ययनरत हैं। उधर, यह मामला सामने आने के बाद विपक्षी दल सत्ताधारी भाजपा पर हमलावर है। उनका कहना है कि चुनाव के समय भाजपा सरकार पूर्व में हुए कार्यों का श्रेय लेने के लिए जनता की आंखों में धूल झोंक रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगस्त से बन रहा मेडिकल कॉलेज, दिसंबर में शिलान्यास
परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास का विवाद सिर्फ पौनी में ही नहीं है। चुर्क के समीप रौंप में बन रहे मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास को लेकर भी  चर्चाएं है। मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास 2020 में ही होना था, लेकिन कोरोना के कारण यह टल गया। फिर पंचायत चुनाव की आचार संहिता लग गई। फिर जून में लखनऊ में एक समारोह में इसका शिलान्यास हुआ था।

गुजरात की कंपनी को कार्य सौंपते हुए पीडब्लूडी की स्थानीय इकाई को निगरानी की जिम्मेदारी दी गई थी। अगस्त माह से मेडिकल कॉलेज का काम भी शुरू हो चुका है। फिलहाल में नींव स्तर का काम चल रहा है। अब दिसंबर में लोकार्पण किए जाने पर लोगों में इसे लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। 

पीडब्लूडी प्रांतीय खंड के एक्सईएन चंद्रप्रकाश ने बताया कि गुजरात की कंपनी मेडिकल कॉलेज का निर्माण करा रही है। अभी नींव स्तर पर काम चल रहा है। विभाग सिर्फ इसकी मॉनिटरिंग कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए कुछ भी नहीं कहा। धान खरीद की दुर्व्यवस्था पर वह मौन रहे। जनता के सामने 2017 से पहले जिले में दंगा होने का झूठा तथ्य रखा, जबकि 2019 में यहां उभ्भा में आदिवासियों का नरसंहार हुआ। सभा में शौचालय, आवास का लालच देकर भीड़ लाई गई थी। पौनी में राजकीय मॉडल कॉलेज का शिलान्यास मैंने 2015 में ही किया था। 2016 से इसमें पढ़ाई भी शुरू हो गई। अब इसका लोकार्पण किया जा रहा है। सरकार अपनी नाकामी को छिपाने के लिए झूठा श्रेय ले रही है। - अविनाश कुशवाहा, पूर्व विधायक सपा, सदर।

मैंने अपने कार्यकाल में रिजुल, जुड़वरिया, धरसड़ा सहित अन्य गांवों में नए पीएचसी का निर्माण कराया था। मौजूदा सरकार उन अस्पतालों में डॉक्टर भी नहीं तैनात कर सकी। अब लोकार्पण कर रही है। जिस ट्रामा सेंटर, मातृ-शिशु केंद्र आदि को शामिल कर मेडिकल कॉलेज बनाया जा रहा है, उसका निर्माण भी सपा सरकार ने ही कराया था। भाजपा सरकार में एक स्कूल तक नहीं बना। सपा के कार्यों पर ही श्रेय लेकर जनता को मूर्ख बना रही है। - रमेश दुबे, पूर्व विधायक सपा, घोरावल।

सपा की सोच ही नकारात्मक है। मेडिकल कॉलेज की इतनी बड़ी सौगात पर सपाइयों ने बधाई का एक शब्द नहीं कहा। वह सिर्फ कमियां गिना रहे हैं। अगर 2016 में कॉलेज शुरू हुआ था तो 2017 तक सरकार रहते हुए उन्होंने लोकार्पण क्यों नहीं कराया। सपा के झूठ को जनता जान चुकी है। जन विश्वास यात्रा में भीड़ को देखकर वह घबड़ा गए हैं, इसलिए ऐसे बयान दे रहे हैं। - अजीत चौबे, जिलाध्यक्ष भाजपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed