सोनभद्र। उप निदेशक कृषि डीके गुप्ता ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभार्थी किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए जिला एवं ब्लॉक स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया है। साथ ही रूम के कार्मिकों का व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। जिला स्तर पर उप कृषि निदेशक सोनभद्र के कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम के कार्मिक अभिषेक कुमार के व्हाट्सएप नंबर 8112386038 पर भेज कर डाटा संशोधन करा सकते हैं। इसी तरह ब्लॉक स्तरीय स्तरीय कार्मिकों के व्हाटसएप नंबर अमरेश कुमार 9473744805 (राबर्ट्सगंज), पंकज यादव 7054791253 (चोपन), सालिग्राम, 9471837326 (चतरा), रविशंकर 9198008594 (नगवां), राकेश कुमार सिंह 7376040995 (घोरावल), सर्वेश कुमार सैनी 9453139619 (दुद्धी), बृजेश कुमार 8318448625 (म्योरपुर), राजेश कुमार 7007714165 (बभनी) व्हाटसएप नंबर के जरिए किसान अपने बैंक पास बुक, आधार कार्ड आदि अभिलेख संबंधित को भेजकर अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर रहे हैं। वर्तमान में जनपद की सभी न्याय पंचायत स्तर के कार्मिकों भी ब्हाटसएप ग्रुप बनाते हुए अपने न्याय पंचायत के लेखपाल, कृषकों एवं जन प्रतिनिधियों को भी जोड़े हैं। उप निदेशक ने बताया कि किसान न्याय पंचायत स्तर पर बनाये गये ग्रुप पर भी अपना बैंक पास बुक छायाप्रति एवं आधार कार्ड आदि अभिलेख भेज कर अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।