फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Control of vehicles in the hands of a minor, life in danger

नाबालिग के हाथों मे वाहनो की कमान, खतरे में जान

Mon, 04 Jul 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Control of vehicles in the hands of a minor, life in danger
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज समेत अन्य शहर में नियम-कायदों को ताख पर रख ऑटो समेत ई-रिक्शा दौड़ाए जा रहे हैं। वाहनों की कमान नाबालिगों के हाथ में पहुंच गई है। वह इसे लापरवाही और अनियंत्रित गति से सड़कों पर दौड़ा रहे हैं। इससे दुर्घटना की आशंका अधिक रहती है। शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में ऐसी मनमानी देखी जा रही है। इन पर अंकुश लगाने के लिए कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग और पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए कई नाबालिग आटो, ई-रिक्शा, बाइक समेत अन्य वाहनों को चला रहे हैं। इनकी लापरवाही से अक्सर हादसे होते हैं। पुलिस विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो किलर रोड के नाम से चर्चित वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग, घोरावल-खलियारी मार्ग, तेलगुड़वा-कोन मार्ग- हाथीनाला-विंढमगंज समेत अन्य मार्गों पर हादसों में प्रत्येक वर्ष तीन सौ से अधिक लोग काल के गाल में समा जाते हैं। एक हजार से अधिक लोग घायल हो जाते हैं। अधिकांश दुर्घटनाएं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने से होती है। मोटर मालिक कम तनख्वाह देना पड़े इस लालच में अकुशल, नाबालिगों के हाथों में स्टेयरिंग थमा दे रहे हैं। इस नाते सड़क पर चलने में लोगों की जान खतरे में पड़ने लगी है। यातायात प्रभारी राजेश सिंह ने कहा कि बगैर लाइसेंस, 18 साल के कम उम्र के जो भी मिलते हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। नाबालिगों को वाहन देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed