फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Contract workers were standing on a dilapidated iron plate, there was no safety belt

Sonebhadra News: लोहे की जर्जर प्लेट पर खड़े थे संविदा कर्मी, नहीं थी सुरक्षा बेल्ट

Thu, 23 May 2024 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Contract workers were standing on a dilapidated iron plate, there was no safety belt
एनसीएल दुद्धीचुआ के पुराने कोल हैंडलिंग प्लांट (सीएचपी) में कार्य के दौरान बुधवार दोपहर ऊंचाई से गिरने से वेल्डर और सहायक की मौत के मामले की जांच के जद में लोहे की जर्जर प्लेट व सुरक्षा बेल्ट आ गया है। कोल प्रोजेक्ट के ट्रेड यूनियन नेताओं व मृतक के साथियों ने घटना को जिम्मेदारों की अनदेखी व सुरक्षा में बड़ी चूक बताया।
विज्ञापन

सीएचपी में जिस लोहे की प्लेट पर खड़ा हो कर्मचारी कार्य कर रहे थे, उस पर काफी समय से कोयले का डस्ट जमा था। यही डस्ट लोहे की प्लेट को गला दिया था। प्लेट सड़ चुकी थी और कोयले का मलबा जमा होने के चलते कर्मचारियों को उसकी खस्ताहाल स्थिति का अंदाजा नहीं लगा। दूसरा पहलू ऊंचाई पर कार्य के दौरान सेफ्टी बेल्ट सुरक्षा के बेहद अहम उपकरण होने के बावजूद नहीं था। कर्मचारियों का कहना था कि अगर सेफ्टी बेल्ट होता तो दोनों की जान बचाई जा सकती थी। इस मामले में एनसीएल की विशेषज्ञ समिति की जांच रिपोर्ट अंतिम होगी, लेकिन यह सब घटना के ऐसे पहलू हैं जो चर्चा के केंद्र में हैं।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार को कार्य के दौरान संतुलन बिगड़ने से संविदा एजेंसी का वेल्डर सुखराम (49) व सहायक बिरसा ओरांव (35) की मौत हो गई थी। दोनों के मृतक आश्रितों को कोल प्रबंधन ने तत्काल 15-15 लाख रुपये मुआवजे की राशि स्थानांतरित कर दिया था। अन्य देय के लिए प्राविधान मुताबिक प्रक्रिया शुरू की गई है। घटना की जांच खान सुरक्षा (डीजीएमएस) व एनसीएल की उच्च स्तरीय समिति कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed