फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Contract workers submitted a demand letter to the minister in charge

संविदा कर्मियों ने प्रभारी मंत्री को सौंपा मांगपत्र

Sat, 22 May 2021 10:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Contract workers submitted a demand letter to the minister in charge
प्रोत्साहन राशि की मांग को लेकर पिछले दस दिनों से विरोध स्वरूप काला फीता बांध कर काम कर रहे एनआरएचएम कर्मियों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में स्थित जिला कोविड-19 कंट्रोल रूम में 11 वें दिन शनिवार को भी विरोध जताया। इस दौरान प्रभारी मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी को निरीक्षण के दौरान मांगपत्र सौंपा। मंत्री ने कर्मियों की बातें सुनीं और कहा कि उनके स्तर से जो भी मदद होगी वे करेंगे।
विज्ञापन

एनआरएचएम कर्मियों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रोत्साहन राशि की घोषणा की है लेकिन इसका लाभ नहीं दिया जा रहा है जबकि सीएचओ, स्टाफ नर्स, काउंसलर, एएनम, चिकित्सक, लैब टेक्नीशियन, डीपीएमयू, बीपीएमयू, आरबीएसके की टीम मैन स्ट्रेमीनिंग ऑफ आयुष की टीम लगातार कार्य कर रही है। प्रभारी मंत्री ने कहा मुख्यमंत्री के समक्ष उनकी बातें रखेंगे। सभी स्वास्थ्य कर्मियों को इसका लाभ मिलेगा। ज्ञापन देने वालों में डॉ. अरुण चौबे, डॉक्टर संजय, विनय श्रीवास्तव, रूपा, विनोद, दिनेश, अनुराधा यादव, वंदना कौशल, श्वेता शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed