फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   contract worker hanged himself

संविदा कर्मी ने फांसी लगाकर दी जान

Wed, 30 Jun 2021 07:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
contract worker hanged himself
अनपरा थाना क्षेत्र के रेनूसागर इलाके में मंगलवार की रात एक संविदा कर्मचारी ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना के बाद बुधवार सुबह पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मूलत: झारखंड के पलामू का रहने वाला राजेंद्र कुमार बैठा (35) एक पावर प्रोजेक्ट में संविदा पर कार्य करता था। मंगलवार को वह अपने अस्थायी आवास मिठ्ठू गेट रेनूसागर पहुंचा और रात में किसी समय फंदे पर झूल गया। घटना की जानकारी पास पड़ोस के लोगों को तब हुई जब सुबह उसके आवास का दरवाजा नहीं खुला। आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला तो पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो किसी तरह दरवाजा खोला गया। अंदर की स्थिति देख सभी अवाक रह गए। राजेंद्र का शव पाइप के सहारे झूल रहा था। अनपरा के प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ ही पुलिस घटना से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed