{"_id":"62afff79ab771a7fe127dcf9","slug":"contract-worker-dies-due-to-electrocution-national-highway-jammed-in-villagers","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: करंट की चपेट में आने से संविदा कर्मी की मौत, ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: करंट की चपेट में आने से संविदा कर्मी की मौत, ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे किया जाम
Mon, 20 Jun 2022 10:33 AM IST
उत्पल कांत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 20 Jun 2022 10:33 AM IST
सार
नगर उटारी थाना क्षेत्र के मकरी गांव निवासी अशोक बियार (35) बिजली विभाग में संविदाकर्मी था। रविवार को काम करने के दौरान करंट की चपेट में आकर झुलस गया। अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र से सटे झारखंड के बंशीधर थाना अंर्तगत बेलासपुर तिराहे पर रविवार रात ग्रामीणों ने करंट की चपेट में आने से मृत बिजली विभाग के संविदा कर्मी लाइनमैन का शव रखकर रांची-रीवा नेशनल हाईवे जाम कर दिया। बिजली विभाग के जेई ने लिखित दो लाख मुआवजा देने की बात कही तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। इस दौरान तीन घंटे तक जाम रहने से हाईवे के दोनों लेन पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। जाम में फंसे लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि नगर उटारी थाना क्षेत्र के मकरी गांव निवासी अशोक बियार (35) बिजली विभाग में संविदाकर्मी था। रविवार को काम करने के दौरान करंट की चपेट में आकर झुलस गया। अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने घायल उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही से मौत हुई है।
विज्ञापन
मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रात आठ बजे रांची-रीवा नेशनल हाईवे जाम कर दिया। 25 लाख रुपये, परिवार के एक सदस्य को नौकरी और विभाग के दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। बिजली विभाग के जेई के द्वारा लिखित आश्वासन दिया गया कि मृतक के परिजनों को बिजली विभाग के तरफ से दो लाख की मुआवजा दिलवाया जाएगा, तब जाकर प्रदर्शन समाप्त हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन