फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Contract lineman committed suicide by hanging himself

Sonebhadra News: संविदा लाइनमैन ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 17 Apr 2024 02:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Contract lineman committed suicide by hanging himself
संविदा पर लाइनमैन का कार्य कर रहे युवक ने मंगलवार को घर में फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी पत्नी चार बेटियों के साथ मायके गई थी। घटना की वजह स्पष्ट करने के लिए पुलिस पास पड़ोस के लोगों संग दोस्तों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

चिल्काडांड बाजार के पास मस्जिद के समीप रहने वाले गुड्डू (32) पुत्र सीताराम लाइनमैन का कार्य करता था। एसआई सुधीर सिंह ने बताया कि गुड्डू की पत्नी चार दिन पहले बेटियों के साथ मायके गई थी। इसी बीच गुड्डू मंगलवार दोपहर दो बजे के करीब सीलिंग फैन के हुक में रस्सी के सहारे फंदे पर झूल गया। पड़ोस के एक युवक ने काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर खिड़की से झांककर देखा तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को फंदे से उतार कर एनटीपीसी चिकित्सालय पहुंचवाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है। घटना से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed