{"_id":"62af691220b7b26d284b09ad","slug":"container-carrying-parcel-overturns-in-river-co-driver-dies-sonbhadra-news-vns6597580118","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्सल लेकर जा रहा कंटेनर नदी में पलटा, सहचालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्सल लेकर जा रहा कंटेनर नदी में पलटा, सहचालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिराचक गांव के समीप कनहर नदी में रविवार की भोर में पार्सल लेकर जा रहा कंटेनर अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नदी में पलट गया। हादसे में सह चालक की मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल को सीएचसी दुद्धी भेजवाया। इसके बाद वाहन में फंसे शव को निकलवाया।
पुलिस के अनुसार हरियाणा के फलकनगर से कंटेनर झारखंड के रांची जा रहा था। रविवार की भोर करीब चार बजे हिराचक गांव के समीप बेकाबू होकर कंटेनर कनहर नदी में गिर गया। वाहन के परखचे उड़ गए। दुर्घटना में सह चालक राजबहादुर पुत्र महावीर सिंह गोकुलपुर थाना निधौली कला जिला एटा की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल चालक राजन सिंह निवासी गढ़नपुर थाना पिलुआ जिला एटा को पुलिस ने सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया। चिकित्सक के मुताबिक चालक को अंदरूनी चोटें आई हैं। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, घटना की जानकारी होने पर विंढमगंज थाना प्रभारी सूर्यभान और दुद्धी प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने घटना स्थल का जायजा लिया। दुद्धी सीएचसी पर घायल चालक राजन ने बताया कि वह हरियाणा के फलकनगर से फ्लिपकार्ट कंपनी का कोरियर लादकर रांची जा रहा था। कनहर नदी पुल पर से जब वह गुजर रहा था तो पुल पर बाएं साइड में ट्रकों की कतार लगी थी। मैंने एकाएक कंटेनर को दूसरी साइड लिया और अचानक पुल की रेलिंग तोड़ते हुए कंटेनर नदी में गिर गया। ग्रामीणों ने बताया कि रात्रि में एनएच 39 पर कनहर नदी पुल रात्रि में वन वे हो जाता है और बाहरी लांग रूट के वाहन को इसका अंदाजा नहीं होता। थाना प्रभारी का कहना है कि घटना की जानकारी मृतक के परिवार के लोगों को दे दी गई है।