फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Consumers upset due to the huge power cuts

बिजली की बेतहाशा कटौती से उपभोक्ता परेशान

Sat, 13 Jun 2020 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Consumers upset due to the huge power cuts
सांगोबांध। तेज धूप, उमस भरी गर्मी से लोग जहां परेशान हैं, वहीं बिजली पूरे दिन हर दस मिनट में कट रही है। फिर शाम करीब छह बजे से पूरी रात आपूर्ति ठप रह रही है। इससे लोगों में असंतोष है।
विज्ञापन

गर्मी से बेहाल होकर लोग इधर उधर पेड़ के छांव के नीचे घूमते फिरते देखे जा रहे हैं। बिजली कब आ, जा रही है पावर कारपोरेशन के अधिकारियों से कोई लेना देना नहीं है। ब्लाक मुख्यालय होने के बाद भी मौके पर कई अधिकारी उपलब्ध नहीं हैं। बता दें कि लॉकडाउन होने के बाद लोग ज्यादातर समय अपने घरों में गुजार रहे हैं। ऐसे में विद्युत की बार-बार कटौती से लोग परेशान हैं। शाम होते ही अपने घरों के आसपास पेड़ के नीचे बैठने के लिए विवश हैं। लॉकडाउन में लोगों का सहारा बना विद्युत उपकरण पंखा, कूलर दस मिनट चलने के बाद बिजली गुल होने से शोपीस बनकर रह जा रहे हैं। बभनी फीडर से संचालित गांव चौना, बैना, फरीपान, कोंगा, सागोबांध, अहीरबुड़वा, मनरूटोला, तेंदुअल, बहेराडोल में बिजली व्यवस्था चौपट हो गई है। इस संबंध में जेई बिहारी लाल का कहना है कि बभनी से अहीरबुडवा 28 किलोमीटर की एचटी तार एवं पोल पूर्ण रूप से जर्जर हो गये हैं। मरम्मत के लिए टेंडर होने के बावजूद ठेकेदार मरम्मत कार्य नहीं करा रहा है। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed