फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Consumers outraged by electric eye michauli

बिजली की आंख मिचौली से उपभोक्ताओं में आक्रोश

Thu, 23 Jul 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Consumers outraged by electric eye michauli
बभनी क्षेत्र में विगत 55 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ताओं में आक्रोश है। बिजली की आंख मिचौली से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं वहीं आये दिन बिजली के न आने से उपभोक्ताओं में नाराजगी है। उपभोक्ताओं ने तत्काल बिजली आपूर्ति ठीक कराने की मांग की है। विगत तीन दिनों से ही क्षेत्र में बिजली की चमक गरज होने से बिजली की मेन लाइन में खराबी और ब्रेकर के जल जाने से बभनी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित है। इससे बभनी क्षेत्र के समूचे गांव अंधेरे में हैं। क्षेत्र में अगर थोड़ी भी बारिश हुई और अगर बिजली की चमक तड़क हुई तो क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप होना स्वाभाविक हो गई है। बिजली की चमक और तडक से पिंपरी पावर हाउस से सब स्टेशन में आने वाली मेन लाईन में खराबी हो जाने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। बताया गया कि बिजली की चमक से कयी इंसुलेटर पंचर भी हो गये हैं। इससे बभनी सब स्टेशन से संचालित होने वाले संवरा, डूभा, असनहर, बभनी, सतबहनी, बजिया, छिपिया, बडहोर, सालेनाग, बरवाटोला, आसनडीह, पोखरा, चैनपुर, मचबंधवा, चकसानी, चौना, बैना, कोंगा, घघरा, घघरी, बरवें, कारीडांड सहित समूचे गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। उपभोक्ता गयासुद्दीन, जगदीश प्रसाद, संजय कुमार, सुनील कुमार, हरीश, सुरेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, उमेश चंद्र पांडेय, सुरेश चंद्र ने तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। जब इस संबंध में अवर अभियंता बिहारी लाल से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि मेन लाईन का पैट्रोलिंग कराया जा रहा है और फीडर भी सही हो गया है तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल हो जायेगी।
विज्ञापन

ब्रेकर मरम्मत के बाद बहाल हुई विद्युत आपूर्ति
म्योरपुर। इलाके में बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी ठप रही विद्युत आपूर्ति देर शाम तक बहाल हो गई। 33 हजार आपूर्ति के फाल्ट को ठीक कर लिया गया, लेकिन पिपरी स्थित पनबिजली परियोजना में ब्रेकर जल जाने की वजह से आपूर्ति बुधवार को भी बहाल नहीं हो सकी, देर शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इसके पूर्व मंगलवार को भी 33 हजार विद्युत क्षमता के फाल्ट हो जाने और इसकी मरम्मत के बाद पिपरी स्थित पनबिजली परियोजना से ब्रेकर जल जाने की वजह से लगातार तीन दिनों से आपूर्ति ठप थी।विभाग द्वारा मरम्मत कार्य के बाद बुधवार की देर शाम आपूर्ति बहाल कर दी गई।इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।तीन दिनों से आपूर्ति ठप होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा जरूरी कार्यों के अलावा लोगों को दूषित पेयजल का भी सेवन करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed