फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Construction of Teluguduwa-Kon road has not started, competition to take credit

Sonebhadra News: तेलगुड़वा-कोन मार्ग का निर्माण शुरू नहीं हुआ, श्रेय लेने की होड़

Thu, 12 Jun 2025 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Construction of Teluguduwa-Kon road has not started, competition to take credit
करीब एक दशक से बदहाल तेलगुड़वा-कोन-विंढमगंज मार्ग को लेकर लोगों के सड़क उतरने के बाद इस पर राजनीति और श्रेय लेने की होड़ भी शुरू हो गई है। मंगलवार को सपा की पदयात्रा के बाद अब भाजपा विधायक ने बयान जारी किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोन-तेलगुडवा सड़क निर्माण के लिए टेंडर फाइनल हो गया है। जल्द ही निर्माण शुरू हो जाएगा। इसके बाद कोन-विंढमगंज मार्ग के लिए भी प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन

तेलगुड़वा से कोन होते हुए विंढमगंज को जाने वाली सड़क जिले की सबसे खराब सड़काें में शामिल है। करीब एक दशक से मार्ग बदहाल है। बीच में इस पर मरम्मत का कार्य भी हुआ, लेकिन गुणवत्ता की अनदेखी से स्थिति जस की तस हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बना कोन-विंढमगंज मार्ग भी दो साल में ही उखड़ गया। क्षेत्रीय लोग लगातार इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। अब मंगलवार को सपा की पदयात्रा के बाद राजनीति गर्म हो गई।
रॉबर्ट्सगंज विधायक भूपेश चौबे ने बताया कि कोन-तेलगुडवा सड़क निर्माण के लिए बुधवार को टेंडर प्रक्रिया हो गई है। सड़क बनाने के लिए एक कंपनी को टेंडर मिला है। इस पर तत्काल काम शुरू हो जाएगा।

कोन से विंढमगंज सड़क निर्माण के लिए अधिकारियों से मिलकर पीएमजीएसवाई से स्थानांतरित पीडब्ल्यूडी विभाग को करा दिया गया है। जल्द ही कोन-विंढमगंज मार्ग का भी निर्माण शुरू कराने के प्रयास में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed