फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Congressmen furious over remarks on Priyanka, protested by applying broom

प्रियंका पर टिप्पणी से भड़के कांग्रेसी, झाड़ू लगाकर जताया विरोध

Sat, 09 Oct 2021 06:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन
Congressmen furious over remarks on Priyanka, protested by applying broom
राबर्ट्सगंज अंबेडकर स्थल की गली की साफ सफाई करते जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : SONBHADRA
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पर टिप्पणी करने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जनपद प्रभारी राजन चौबे के नेतृत्व में आंबेडकर मंदिर के आसपास झाड़ू लगाया। प्रियंका गांधी के झाड़ू लगाने पर मुख्यमंत्री की ओर से की गई टिप्पणी की आलोचना करते हुए इसे देश की महिलाओं और सफाई कर्मचारियों का अपमान बताया।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस के सचिव व जनपद प्रभारी राजन चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री ने करोड़ों अनुसूचित जाति के लोगों का अपमान किया है। सफाई करना स्वाभिमान का काम है। जिला सचिव शत्रुंजय मिश्रा ने कहा कि यूपी सरकार ने प्रियंका गांधी पर टिप्पणी कर देश की करोड़ों महिलाओं और सफाई कर्मचारियों को अपमानित करने का काम किया है। इसलिए हम सड़कों पर उतर कर सफाई कर रहे हैं। जिला सचिव ऊषा चौबे ने कहा कि महिलाएं रोज घरों में सफाई करती हैं। अगर प्रियंका गांधी ने गिरफ्तारी के दौरान सफाई की तो उन पर टिप्पणी करना निंदनीय है। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमित चौबे ने कहा कि योगी सरकार में किसानों की आवाज उठाने वालों को गिरफ्तार किया जा रहा है और अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष निगम मिश्रा, प्रमोद पांडेय, प्रदीप चौबे, शंकर लाल भारती, रामेश्वर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed