फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Congressmen discuss about running sanitization campaign

सैनिटाइजेशन अभियान चलाने पर कांग्रेसजनों ने की चर्चा

Wed, 26 May 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Congressmen discuss about running sanitization campaign
जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को राबर्ट्सगंज स्थित जिला पार्टी कार्यालय में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए हुई। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की तरफ से प्रदेश मे चलाये जा रहे कोरोना संक्रमण रोको अभियान पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देशन में कार्यकर्ता न्याय पंचायत स्तर पर प्रत्येक गांव मे सैनिटाइज का कार्य करते हुए लोगों को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

प्रभारी सचिव राजन दूबे ने कहा कि जिले के प्रत्येक गांव में जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करते हुए लोगों में कोविड संक्रमण को रोकने के लिए व्यापक जनजागण अभियान चलाया जाएगा। शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने कहा कि पूरी निष्ठा ईमानदारी से काम किया जाएगा। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड़, जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, जगदीश मिश्रा, विमला देवी, शहर उपाध्यक्ष शिव प्रसाद, मो.अरशद, आशीष शुक्ला, प्रदीप चौबे, बेबी सिंह, जिला महासचिव, विनोद कुमार तिवारी, बद्री सिंह गोंड, ब्रिजेश तिवारी, शहर महासचिव फ़ैजान अहमद, जिला सचिव राजबली पांडेय, रुखशार नाज, राजकुमार केसरी, शंकर भारती, आशीष स्वरुप, मुन्ना भारती, देवेंद्र शर्मा, उषा सिंह, कैलाश, अंकित, विनोद कुमार पाठक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed