Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Congress workers got angry after burning of effigy of Rahul Gandhi

Sonebhadra News: राहुल गांधी का पुतला फूंकने से भड़के कांग्रेसी, कोतवाली पहुंचकर दी तहरीर, जताया विरोध

Sat, 19 Apr 2025 07:12 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 19 Apr 2025 07:12 PM IST
सार

राहुल गांधी का पुतला फूंकने से भड़के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया और कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। इस दौरान जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और बढ़ौली चौराहे की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन
Congress workers got angry after burning of effigy of Rahul Gandhi
ज्ञापन देकर विरोध जताते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भाजयुमो कार्यकर्ताओं की ओर से शुक्रवार की शाम सोनिया और राहुल गांधी का पुतला फूंकने पर कांग्रेसियाें ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। शनिवार को जिलाध्यक्ष रामराज गोंड के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी और पुतला फूंकने वालों पर कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल बढ़ौली चौराहे पर प्रदर्शन भी किया।

विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो तीखी नोकझोंक भी हुई। कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश सरकार और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। उनका कहना था कि राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा सरकार घबरा रही है। ईडी, सीबीआई जैसी संस्थाओं को आगे कर फर्जी मुकदमे और झूठे चार्जशीट पेश कर रही है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि राहुल गांधी किसानों, नौजवानों, मजदूरों, महिलाओं के अधिकार के लिए लड़ रहे हैं। इससे भाजपा सरकार बौखलाई हुई है। शहर अध्यक्ष फरीद अहमद ने कहा कि कांग्रेस नेताओं का पुतला फूंकने वाले भाजपाइयों पर केस दर्ज नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए बढ़ौली चौराहे पर एएसपी कालू सिंह, सीओ राहुल पांडेय, डॉ. चारू द्विवेदी, राज सोनकर, कोतवाल सत्येंद्र राय सहित भारी फोर्स तैनात रही। जुलूस लेकर चौराहे की तरफ बढ़े कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोकना चाहा तो वह उनसे भिड़ गए। नोकझोंक के बाद एएसपी को ज्ञापन सौंपा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed