{"_id":"5be9c03dbdec2269a415059a","slug":"congress-workers-accused-the-government-of-cheating-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी और उत्पीड़न के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी और उत्पीड़न के विरोध में किया प्रदर्शन
sonbhadra
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज तहसील गेट पर प्रदर्शन करते जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता।
- फोटो : sonbhadra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। भाजपा सरकार द्वारा किए गए नोटबंदी और जनता के उत्पीड़न के विरोध में सोमवार को सदर तहसील में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा पर जनता से धोखाधड़ी करने का आरोप मढ़ा।
मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति विभाग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष भगवती चौधरी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी के बाद कहा था कि सौ दिन में देश की अर्थ व्यवस्था पटरी पर आ जाएगी। अगर ऐसा नहीं हुआ तो चौराहे पर जनता खड़ा कर मुझे जो सजा देगी उसे मैं स्वीकार करूंगा। कहा कि नोटबंदी से बैंक में 99.33 रुपया बैंक में जमा हुआ, फिर काला धन कहां गया इसका जवाब देने वाला कोई नहीं है।
भारतीय मुद्रा डालर के मुकाबले कोमा में चली गई है। कई पूंजीपती हजारों करोड़ लेकर विदेश भाग गए है। भाजपा सरकार के गलत नीतियों के कारण बेेरोजगारी और महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। कहा कि जीएसटी से छोटे व्यापारियों ने कारोबार बंद कर दिया है। जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा ने सरकार बनने के बाद जनता से किए गए एक भी वादे पूरा नहीं किए।
विज्ञापन
इसका जवाब जनता आगामी लोक सभा चुनाव में भाजपा को देने के लिए तैयार है। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नामवर कुशवाहा ने कहा कि पूंजी पतियों के इशारे पर भाजपा सरकार काम कर रही है। सुशील पाठक, रामबचन चौहान, नूरउद्दीन खां, लालजी तिवारी, कमलेश ओझा, सोनी गुप्ता, कर्मराज सिंह, संजय पटेल, देवेंद्र गुप्ता, कन्हैया पांडेय, रामविलास पनिका, इश्तियाक अहमद, दयाराम बैसवार, राजेंद्र भारती आदि मौजूद रहे।