{"_id":"5e419e5a8ebc3ee5d475cdc5","slug":"congress-will-fight-for-the-rights-of-farmers-bajirao-sonbhadra-news-vns5100210175","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस लड़ेगी किसानों के अधिकार की लड़ाई: बाजीराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस लड़ेगी किसानों के अधिकार की लड़ाई: बाजीराव
विज्ञापन
सोनभद्र। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व पूर्वी जोन प्रभारी बाजीराव खाड़े ने सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने पार्टी के किसान आंदोलन को लेकर चर्चा की। कहा कि सभी ब्लॉकों में जाकर कमेटी से जुड़े कार्यकर्ता किसानों के पास जाकर उनकी मांगों को निर्धारित प्रपत्र में भरें। कांग्रेस ही किसानों के अधिकार की लड़ाई लड़ेगी।
राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि किसानों की हक की लड़ाई लड़ने के लिए कार्यकर्ता तैयार रहें। मौजूदा समय में जिस प्रकार की परिस्थितियों को किसान झेल रहा है, चाहे बिजली का बिल हो, चाहे वह कर्जा माफ हो, गांव में पशुओं के द्वारा फसलों का नुकसान किया जाना, धान खरीद की बात हो, सूखा, ओला बारिश की मार हो, बिजली के बिल की बात हो, इन सारी बातों को जिसको लेकर किसान लगातार परेशानी का सामना कर रहे हैं। उनके अधिकारों की लड़ाई कांग्रेस लड़ेगी और उन्हें उनका हक दिलाने का काम कांग्रेस पार्टी करेगी। बाजीराव ने कहा कि दसों ब्लॉक में कमेटी घोषित कर दी गई है। कमेटी के लोग किसानों के पास जा कर उनकी मांग पत्रों को भरें और सब से मिलें। प्रदेेश कांग्रेस के सचिव व जिला प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जिले में कांग्रेसियों, पदाधिकारियों का यह दायित्व है कि किसानों के घर जाकर उनसे मिलकर उनकी कठिनाइयों उनकी परेशानियों को समझकर और मांग पत्र भरवाएं। उसकी एक प्रतिलिपि किसान को भी दी जाएगी। सोनभद्र के कोआर्डिनेटर शिव शंकर चौबे ने कहा कि लगातार ब्लॉक के लोगों से और किसान से मिलकर मांग पत्र भरवाया जा रहा है। बैठक में जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोड़, नामवर कुशवाहा, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार दुबे, राजबली पांडे, जितेंद्र पांडे, बद्री गोड़, कन्हैया पांडेय, सुशील पाठक, श्रीकांत मिश्रा, प्रदीप चौबे, राजू त्रिपाठी, गोपाल पाठक, शालिग्राम कनौजिया, रामकेश पनिका, शीतला सिंह पटेल, बंसी पांडेय, बृहस्पति भारती मौजूद रहे।