फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Congress performance on the water chaos

पानी की दुर्व्यवस्था पर कांग्रेस का प्रदर्शन

Fri, 22 May 2015 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र Updated Fri, 22 May 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
Congress performance on the water chaos
राबर्ट्सगंज नगर में पानी की दुर्व्यवस्था पर शुक्रवार को भारतीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका कार्यालय के समक्ष विरोध- प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष पर मनमानी का आरोप लगाते हुए शीघ्र समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन



 भारतीय युवा कांग्रेस के राबर्ट्सगंज लोकसभा अध्यक्ष आशुतोष कुमार दूबे ने कहा कि नगर में दो माह से पानी की किल्लत है। लेकिन नगर पालिका अध्यक्ष की ओर से कोई ठोस प्रबंध नहीं किया गया। बल्कि उनका मनमाना रवैया यह प्रदर्शित कर रहा है कि उनसे जनता से कोई लेना देना नहीं है। कहा कि जितना प्रयास नाली, सीसी रोड और पुलिया के टेंडर पर नगर पालिका अध्यक्ष जोर दे रहे हैं, अगर उतना ध्यान पानी की समस्या पर देते तो सभी लोग गर्मी के दिनों में खुशहाल रहते। उन्होंने कहा कि अगर नए हैंडपंप लगवा दिए जाएं, खराब हैंडपंपों की मरम्मत और रिबोर करा दिया जाए तो काफी हद तक पानी की समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन



इसके अलावा टैंकर के जरिए भी पेयजलापूर्ति मुहैया कराई जाए। सचिव सूरज वर्मा ने कहा कि दो माह से पानी की किल्लत नगर में है, लेकिन किसी जनप्रतिनिधि और न ही जिला प्रशासन की ओर से कोई ठोस प्रबंध नहीं किया गया। कहा कि अगर शीघ्र समस्या का समाधान नहीं कराया जाता है तो नगर के लोगों के साथ आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में आदिल खान, शहजादे, फैजुद्दीन, सुनील कुमार, विक्की, फैजान अली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed