फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Congress demanded by giving virtual sit-in, inter board examination should be conducted after vaccination

वर्चुअल धरना देकर कांग्रेस ने की मांग, टीकाकरण के बाद कराई जाए इंटर की बोर्ड परीक्षा

Mon, 31 May 2021 07:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 07:01 PM IST
विज्ञापन
Congress demanded by giving virtual sit-in, inter board examination should be conducted after vaccination
टीकाकरण के बाद इंटर की बोर्ड परीक्षा कराने और सभी किसानों के गेहूं की खरीद कराने आदि मांगों को लेकर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सचिव राजन दुबे के नेतृत्व में वर्चुअल धरना प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में शहर कार्यालय और जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व ेमं चतरा ब्लॉक मुख्यालय पर कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए धरना दिया। जूम ऐप के जरिये धरना से जुड़े कार्यकर्ताओं ने अपने घरों में नारेबाजी करते हुए धरना दिया।
विज्ञापन

शहर कार्यालय में वर्चुअल धरने में कांग्रेसजनों ने एक स्वर से बेसिक शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने, 12वीं की बोर्ड परीक्षा टीकाकरण के बाद कराने और स्थानीय स्तर पर सभी किसानों के गेहूं की खरीद करने की मांग की। वर्चुअल धरने में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश देव पांडेय के नेतृत्व में शहर उपाध्यक्ष इंजीनियर शिव प्रसाद यादव, आशीष कुमार शुक्ला, प्रदीप कुमार चौबे, शंकर लाल भारती, विकास श्रीवास्तव, सेवादल के जिलाध्यक्ष कौशलेश पाठक, शहर अध्यक्ष सेवादल शैलेंद्र चतुर्वेदी, चंद्रांशु धर द्विवेदी, मृदुल मिश्रा, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमित चतुर्वेदी, शशांक मिश्रा, राजू पांडेय, शनी शुक्ला, अकरम खान शामिल रहे। जिला कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, विमला देवी, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य नूरुद्दीन खान, बंशीधर देव पांडेय, नामवर सिंह कुशवाहा, जयशंकर भारद्वाज, ओबीसी के प्रदेश सचिव सेतराम केसरी, चतरा ब्लॉक पर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी रामराज सिंह गौड़, प्रदेश सचिव कमलेश ओझा, चतरा ब्लॉक अध्यक्ष निगम मिश्रा शामिल रहे।
विज्ञापन

इसी तरह जिला महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से राबर्ट्सगंज ब्लॉक के नई बाजार गांव में धरना प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष सोनी गुप्ता ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने नोटबंदी और जीएसटी को जल्दबाजी में लागू करके देश को आर्थिक मंदी और बेरोजगारी के गर्त में धकेल दिया हेै। महिलाओं के साथ अपराध पर नियंत्रण लगाने में सरकार विफल है। धरने में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव शिवबालक पासवान, महिला कांग्रेस की पदाधिकारी पूजा देवी, शांति देवी, कमली देवी, फूलवासी देवी, यशोदा देवी, कविता देवी, गीता देवी, शांति देवी, नम्रता देवी, सावित्री देवी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed