फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Concerns of farmers increased due to tied cuts under construction

निर्माणाधीन बंधी कटने से बढ़ी किसानों की चिंता

Thu, 01 Jul 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Concerns of farmers increased due to tied cuts under construction
कोटा ग्राम पंचायत के टोला भवानी-कटरिया में बन रही बंधी बारिश में कट जाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। बारिश के बाद सिंचाई के लिए पानी एकत्रित नहीं हो पाएगा। खरीफ की खेती के लिए किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र में पिछले दो सप्ताह से रूक-रूक कर हो रही बारिश के कारण हर तरफ जलभराव की स्थिति है। तेज बहाव से बंधी टूट कर बह गई। गांव निवासी राजाराम, दिनेश वियार, मंजेश कुमार, राजनरायन, विजय, रामदुलारे, विजय लाल, मटूक लाल, काजल देवी, करन कुमार, राम प्यारे, राजेस्वरी आदि ने बताया कि वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग से रानीताली होते हुए भवानी कटरिया में किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए बंधी का निर्माण कराया जा रहा था। बारिश का पानी पहाड़ों के बीच से निकलने के कारण ज्यादा तेज होता है। इसे बंधी नहीं रोक पाया। बंधी बनाते समय बगल से पानी की निकास की व्यवस्था नहीं बनाई गई थी। पानी बंधी में भरने के बाद ऊपर से पानी चलने लगा। तेज बहाव में बंधी बह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed