फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Compliance with mine safety rules required

खान सुरक्षा नियमों का अनुपालन आवश्यक

Tue, 16 Jun 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Compliance with mine safety rules required
शक्तिनगर। कोयला खदानों में सुरक्षा नियमावलियों के व्यावहारिक अनुपालन के जरिए पुख्ता खान सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है। यह बातें खान सुरक्षा महानिदेशक ( धनबाद) दिनेश कुमार साहू ने एनसीएल अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा। महानिदेशक सोमवार को नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में आयोजित समीक्षा बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सुरक्षा सहित उत्पादन ,कर्मचारी कल्याण, सीएसआर ,पर्यावरण एवं तकनीकी उन्नयन के क्षेत्र में एनसीएल के प्रयासों की सराहना किया। अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, (एनसीएल) प्रभात कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित इस बठक में आरके सिंह, डीडीएमएस (खनन), वाराणसी क्षेत्र, निदेशक (तकनीकी / संचालन),एनसीएल गुणाधर पाण्डेय, निदेशक (कार्मिक) बिंमलेंदु कुमार, निदेशक (तकनीकी / परियोजना एवं योजना), एनसीएल डॉ. अनिंद्य सिन्हा, निदेशक (वित्त), एनसीएल आरएन दुबे विशिष्ट अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्यालय के विभागाध्यक्ष तथा सभी परियोजनाओं के महाप्रबंधक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। इस अवसर पर वार्षिक सुरक्षा कलेंडर का विमोचन खान सुरक्षा महानिदेशक, धनबाद दिनेश कुमार साहू के द्वारा किया गया। इस मौके पर सुरक्षा विभाग एनसीएल ने पीपीटी के माध्यम से एनसीएल में सुरक्षा, उत्पादन, उत्पादकता, कौशल विकास व पारिवारिक गोष्ठी के क्षेत्र में अपनाई गई नवीन तकनीकियों से सभा को अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा शपथ भी दिलाई गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed