{"_id":"581f695d4f1c1bf37eb3763d","slug":"complained-to-the-ministry-of-railways-train-of-dirt","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में गंदगी की रेल मंत्रालय से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में गंदगी की रेल मंत्रालय से शिकायत
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Sun, 06 Nov 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन के रुकते ही खुश हुए लोग
झारखंड के बरवाडीह से चलकर दुद्धी, रेणुकूट चोपन होते हुए चुनार तक जाने वाली पैसेंजर ट्रेन (53351) में गंदगी का मामला रेलवे मंत्रालय तक जा पहुंचा। मंत्रालय स्तर से संजीदगी दिखाने के बाद डीआरएम धनबाद एमके अखौरी ने मातहतों को समस्या दूर करने का निर्देश दिया।
पैसेंजर ट्रेन रविवार की सुबह बरवाडीह से चलकर करीब नौ बजे रेणुकूट पहुंची। यहां सवार हुए रेणुकूट निवासी लालचंद ने ट्वीट कर रेल मंत्री सुरेश प्रभु और रेलवे मंत्रालय से शिकायत की कि इंजन से चौथे नंबर की बोगी पूरी तरह से गंदी है। वाशरूम इतना गंदा है कि वहां खड़ा होना मुश्किल है। इस पर रेलवे मंत्रालय ने तत्काल डीआरएम धनबाद और डीआरएम ने मातहतों को समस्या दूर करने का निर्देश दिया।
उधर, डीटीएम अंबरीश कुमार का कहना है कि मामले को दिखवा रहे हैं। ट्रेन में सफाई के लिए जरूरी पहल की जाएगी। गौरतलब है कि चुनार से बरवाडीह की दूरी करीब पौने तीन सौ किलोमीटर है। पैसेंजर ट्रेन दिनभर में एक फेरा लगाती है।