फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Complain about recovery for housing

Sonebhadra News: आवास के लिए वसूली पर करें शिकायत

Thu, 06 Mar 2025 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Complain about recovery for housing
म्योरपुर। विकास खंड के परनी ग्राम पंचायत में बीडीओ और एडीओ पंचायत ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत चल रहे आवास प्लस सर्वे का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान लाभार्थियों को आवास के पात्रता संबंध में जानकारी भी दी। इस दौरान आवास के लिए पैसा मांगे जाने पर शिकायत करने का सुझाव दिया गया।
विज्ञापन

बीडीओ लालजी शुक्ला और एडीओ पंचायत अजय सिंह ने निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अखिलेश कुमार दुबे लाभार्थियों का सर्वे करते हुए मिले। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत परनी की कुल जनसंख्या 2281 है। इसमें करीब 60 परिवारों का सर्वे कर कुल 231 पात्र लाभार्थियों का सर्वे किया जा चुका है। शेष पात्र परिवारों का सर्वे किया जा रहा हैं। निरीक्षण के दौरान विमली देवी पत्नी मेघनाथ और सरोज देवी पत्नी नारद मुनि का सर्वे किया जा रहा था। दस दौरान 15 से 20 पात्र परिवार उपस्थित थे। ग्रामीणों को पात्रता एवं अपात्रता के संबंध में एडीओ पंचायत अजय सिंह ने जानकारी दी। बताया गया कि यदि कोई किसी बिचौलियों की तरफ से किसी भी व्यक्ति से आवास सर्वे के लिए या आवास दिलाने के नाम पर धनराशि की मांग की जाती है तो उसकी सूचना ग्राम पंचायत सचिव एवं बीडीओ कार्यालय में दे सकता है। ग्राम पंचायत सचिव को निर्देशित किया कि कोई भी पात्र लाभार्थी आवास सर्वे से वंचित न रहे। उन्होंने यह भी कहा कि सर्वे एक सप्ताह के अंदर पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन


सर्वे का बीडीओ ने किया निरीक्षण

कोन। सभी पात्रों को आवास (पक्की छत) योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास प्लस का सर्वे कराया जा रहा है। इसके लिए ब्लाॅक कर्मचारी युद्ध स्तर पर लगे हैं। अधिकारियों की तरफ से मानिटरिंग भी की जा रही है। बृहस्पतिवार को बीडीओ डाॅ.जितेंद्र नाथ दुबे ने निगाई, नौडीहा, कचनरवा समेत कई गांवों में जाकर हो रहे सर्वे का ग्रामीणों से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि जो भी शासन से निर्धारित आवास पात्रता की मानक में आते हो उन्हें आवास का लाभ दिया जाएगा। आवास दिलाने के नाम पर किसी भी बिचौलिए या कोई कर्मचारी की तरफ से यदि पैसा की मांग करें तो तत्काल मुझे अवगत कराएं। सभी पात्रों को आवास की सुविधा दिया जाएगा। ग्रामीणों से अपील करते हुए अपना मोबाइल नंबर सार्वजनिक करते हुए आवास दिलाने के नाम पर पैसा ठगने की सूचना देने की अपील ग्रामीणों से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed