फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Committed suicide by setting himself on fire after a dispute with his wife and children.

Sonebhadra News: पत्नी-बच्चों से विवाद के बाद खुद को आग लगाकर जान दी

Mon, 23 Sep 2024 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Committed suicide by setting himself on fire after a dispute with his wife and children.
शक्तिनगर। पत्नी-बच्चों से विवाद के बाद एक व्यक्ति ने शनिवार की रात खुद को आग के हवाले कर दिया। उसे लोगों ने गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना बीना पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित बांसी गांव में मुख्य सड़क के किनारे हुई। उसका यहीं पर घर है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर जांच में शुरू कर दी।
विज्ञापन

पास पड़ोस के लोगों ने पुलिस को बताया कि बांसी निवासी अशोक गुप्ता (50) डेकोरेशन का कार्य करता था। वह नशे का आदी था। शराब के नशे में शनिवार की सुबह से ही वह घर में विवाद कर रहा था। पत्नी व बच्चों ने उसे समझाने की कोशिश की तो वह उनसे उलझ गया। रात करीब आठ बजे उसने अपने शरीर पर पुराना कपड़ा लपेट कर ज्वलनशील तेल डालकर आग लगा ली। परिवार के लोगों ने जैसे-तैसे आग बुझाई। लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस गया था। अशोक गुप्ता को अनपरा स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय राबर्ट्सगंज के पास रात में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर घर आ गए। शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे की वजह जांच पूरी होने पर स्पष्ट होगी।
विज्ञापन


बीमार पत्नी व बच्चों का हाल बेहाल


शक्तिनगर। बीना पुलिस चौकी के बांसी क्षेत्र में आग लगाकर मरने वाले अशोक गुप्ता (50) की पत्नी बीमार चल रही है। उसे दो पुत्र व एक पुत्री है। बड़ा पुत्र राजकुमार (20) व छोटा राॅकी (18) मेहनत मजदूरी करते हैं। अशोक की मौत के बाद तीनों का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अशोक की मौत ने परिवार को ऐसा गम दिया, जिससे उबरने में परिजनों को वक्त लगेगा। मृतक अशोक गुप्ता के पीछे पत्नी, दो पुत्र क्रमशः राजकुमार (20) एवं राकी (18), एक लड़की बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed