{"_id":"67a8e229d81181d896069e3b","slug":"collision-between-bolero-and-trailer-coming-from-mahakumbh-4-people-including-couple-died-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-124127-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: महाकुंभ से आ रही बोलेरो और ट्रेलर में टक्कर, दंपती समेत 4 लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: महाकुंभ से आ रही बोलेरो और ट्रेलर में टक्कर, दंपती समेत 4 लोगों की मौत
विज्ञापन
बभनी (सोनभद्र)। मुर्धवा-अंबिकापुर मार्ग पर रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे गांव दरनखाड़ के पास मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर से श्रद्धालुओं से भरी बोेलेरो की टक्कर हो गई।
हादसे में बोलेरो सवार दंपती समेत चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों सहित सात लोगों की हालत गंभीर है। सभी लोग महाकुंभ में स्नान के बाद प्रयागराज से छत्तीसगढ़ लौट रहे थे। हादसे की वजह बोलेरो के चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।
मृतकों की पहचान छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र के सूरजगढ़ निवासी लक्ष्मीबाई (30) पत्नी रामकुमार यादव, केसापाली निवासी चालक अनिल प्रधान (37), सरैया के मानिकपुर निवासी ठाकुर राम यादव (58) और उनकी पत्नी रुक्मिणी यादव (56) के रूप में हुई।
विज्ञापन
घायलों में सूरजगढ़ निवासी रामकुमार यादव (32), उनकी मां दिलीप देवी (58), बेटा अभिषेक यादव (6), अहान यादव (4) और योगीलाल पुत्र ठाकुर राम (36), उनकी पत्नी सुलेंद्री देवी (32) व बेटा हर्षित (3) हैं।
सभी घायलों को बभनी सीएचसी में भर्ती कराया गया है। एएसपी कालू सिंह ने बताया कि चार की हालत गंभीर है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संबंधित खबर पेज 3 पर