फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Collectorate demanding performance on villagers

मांगों को लेकर ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Fri, 04 Nov 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Fri, 04 Nov 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Collectorate demanding performance on villagers
शौचालय की मांग को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते कसयां ग्राम पंचायत के ग्रामीण।
सदर ब्लॉक के कसयां कला गांव के ग्रामीणों ने विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट में दिया। ग्रामीणों ने बगैर शौचालय आवंटित किये ही, लोगों को खुले में शौच जाने से रोकने पर भी नाराजगी जाहिर की और तत्काल शौचालय दिये जाने की मांग की।
विज्ञापन



कसयां के ग्रामीण शुक्रवार को जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य अतुल पटेल की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।
विज्ञापन

अतुल ने कहा कि ग्रामीणों की जायज मांगों की अनदेखी की जा रही है। गांव को स्वच्छ बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ग्रामीणों के लिए हर हाल में शौचालय की व्यवस्था करे।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रामीणों ने प्रदर्शन के दौरान बताया कि उनके पाएस शौचालय नहीं है। गांव की मां-बहनें खुले में शौच करने के लिए बाध्य हैं, जिससे पूरे गांव में गंदगी फैल रही है। प्रधान से बात की जाती है तो वे कहते हैं कि शौचालय के लिए धन ही नहीं आया है। सबको शौचालय दिया जाना संभव नहीं है। प्रदर्शन करने वालों में सुरेंद्र पटेल, रामजग, यशवंत भारती, लालमनी, रामधनी, विदेशी, बरसाती, बीरबल, सीमा, सरोज देवी, बसंती देवी, नटुकी, कल्लन मौर्या, प्रवेश यादव, विवेकानंद, शिवमूरत समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed