फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Cold winds lowered mercury, increased melting

सर्द हवाओं से लुढ़का पारा, बढ़ी गलन

Sun, 06 Feb 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Cold winds lowered mercury, increased melting
मौसम ने अचानक यू टर्न ले लिया है। बीते कुछ दिनों तक तापमान बढ़ने के बाद अचानक तापमान लुढ़कने लगा है। तीन दिन से लगातार तापमान में गिरावट हो रही है। सर्द हवा चलने से दिन में गलन के साथ ही सुबह-शाम की ठंड बढ़ गई है। शाम होते ही लोग घरों में दुबक जा रहे हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी को देखते हुए अभी गलन बढ़ने के आसार जताए जा रहे हैं। डाक्टर बुजुर्ग एवं बच्चों का विशेष ध्यान देने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक रविवार को न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। जबकि शनिवार को 8.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान और 20.8 अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था। शनिवार के मुकाबले रविवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज हुई। वहीं अधिकतम तापमान कुछ बढ़ा है। रविवार को सुबह समयसे धूप खिली और पूरे दिन धूप रहा। लेकिन सर्द हवा चलने के कारण गलन से राहत नहीं मिली। पारा लुढ़कने से सुबह-शाम की भी ठंड बढ़ गई है। ठंड से बचने के लिए घरों में लोग हीटर व ब्लोवर फिर से चलाना शुरू कर दिए हैं। सुबह-शाम जो भी व्यक्ति घर से निकल रहा है, वह सिर से पांव से खुद को गर्म कपड़ों से ढककर निकल रहा है। नगर पालिका प्रशासन की तरफ से नगर के चट्टी चौराहों पर अलाव जलवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed