फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Cold rises, minimum temperature at 5.5 degrees Celsius in Churk

ठंड बढ़ी, चुर्क में 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान

Tue, 24 Nov 2020 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
Cold rises, minimum temperature at 5.5 degrees Celsius in Churk
सोनभद्र। जिले में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि सोमवार को न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस था। रात्रि में पड़ रही तेज ठंड के बावजूद अभी कहीं भी अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं है। हालांकि प्रशासन ने चारों तहसीलों और नगर पंचायतों को सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने का निर्देश दिया है। अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि चारों तहसीलों को 50-50 हजार रुपये अलाव जलवाने के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज स्थित रोडवेज बस स्टैंड में अलाव न जलाए जाने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। यात्रियों का कहना है कि राबर्ट्सगंज में सबसे ज्यादा ठंड होने के कारण सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाए जाना चाहिए। यात्री इबादत खान का कहना है कि रोडवेज बस स्टैंड में यात्रियों को सुबह शाम वाहन के इंतजार के दौरान ठंड लगती है। रोडवेज प्रशासन को यात्रियों को ठंड से बचाने के लिए अलाव की व्यवस्था करनी चाहिए। सुमित कुमार, शाहिद खान का कहना है कि जिले में तीन दिन पूर्व से ही मौसम बदल गया है। अब गलन पड़ रही है। ऐसे में अलाव जलाने की व्यवस्था होनी चाहिए। राम पति का कहना है कि ठंड के मौसम में रोडवेज प्रशासन को अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करना चाहिए। दुद्धी: क्षेत्र में ठंड पड़ने लगी है। शाम को ज्यादा ठंड से लोग घरों में रह रहे हैं। गर्म कपड़े पहनने के बाद ही घरों से निकल रहे हैं। लेकिन सार्वजनिक स्थलों पर अब तक अलाव की व्यवस्था नहीं है। बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन के अलावा तमाम क्षेत्रों पर नगर में अलाव जलाए जाते थे लेकिन अभी तक किसी स्थान पर अलाव जलाए नहीं गए हैं। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी भारत सिंह ने बताया कि नगर में कहीं भी अभी अलाव नहीं नहीं जलाए गए हैं। स्नातक नर्विाचन चुनाव के चलते अभी अलाव नहीं जलाए गए हैं। डीएम से अनुमति लेने के बाद अलाव जलाए जाएंगे। उधर एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सभी नगर पंचायत और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारियों को अलाव जलवाने के निर्देश दिये गए हैं। चारों तहसीलों को इसके लिए 50-50 हजार रुपये दिये जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed