फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Coal stock of more than seven days in Anpara project

अनपरा परियोजना में सात दिन से अधिक का कोल स्टॉक

Tue, 23 Nov 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Coal stock of more than seven days in Anpara project
उप्र राज्य विद्युत उत्पादन निगम की सबसे बड़ी अनपरा परियोजना में मंगलवार सुबह तक सात दिन से अधिक का कोयले का स्टॉक हो गया है। आवश्यकता के अनुरूप कोयले की आपूर्ति के साथ लगातार कोई न कोई इकाई बंद होने के कारण परियोजना का कोल स्टॉक में रोज 10 हजार एमटी का इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

एक माह पूर्व देश के बिजली घरों में व्याप्त कोयला संकट के दौरान अनपरा परियोजना में संकट गहरा गया था। भुगतान सहित अन्य समस्याओं के कारण परियोजना को रेल रैक से कोयले की आपूर्ति बंद हो गई थी। एक समय तो परियोजना में महज एक दिन का कोयला शेष रह गया था। ऐसे में प्रदेश सरकार के साथ केंद्र को भी हस्तक्षेप करना पड़ा। उसके बाद भुगतान संबंधी समस्याओं के भी दूर हो जाने से परियोजना को आवश्यकता के अनुरूप कोयले की आपूर्ति शुरू हो गई। मंगलवार सुबह 2630 मेगावाट क्षमता वाली परियोजना में कोयले का स्टॉक 283651 एमटी रहा, जबकि दो दिन पूर्व रविवार सुबह यह 262502 एमटी था। परियोजना की सभी इकाइयों के संचालित होने की स्थिति में परियोजना को प्रतिदिन औसतन 40 हजार एमटी कोयले की आवश्यकता पड़ती है। प्रबंधन के अनुसार अपेक्षित कोयले की आपूर्ति होने के कारण स्टाक में उतरोत्तर सुधार होगा।
विज्ञापन

अब भी मानक के अनुरूप नहीं है स्टॉक
ऊर्जा क्षेत्र के जानकारों के अनुसार कोल खदानों के मुहाने पर स्थित बिजली परियोजनाओं में कम से कम 15 दिन का कोयले का स्टॉक होना चाहिए। अनपरा परियोजना कोल इंडिया की प्रमुख अनुषंगी कंपनी एनसीएल के बगल में है। इसके बाद भी अब भी परियोजना में महज सात दिनों का ही कोल स्टॉक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed