फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Coal projects will take CISF security

कोल प्रोजेक्ट्स की सुरक्षा सीआईएसएफ संभालेगी

Sun, 25 Dec 2016 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Sun, 25 Dec 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश स्थित कोल परियोजनाओं की सुरक्षा व्यवस्था जल्दी ही सीआईएसएफ संभालेगी। नार्दर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के अनुरोध पर गृह मंत्रालय स्तर से इसकी पहल की है। कुछ दिन पूर्व केंद्र से आई एक टीम ने परियोजनाओं की स्थिति जांचने के साथ ही, तैनाती के लिए सर्वे भी कर लिया है। नए साल में इस पहल के मूर्तरूप लेने की उम्मीद है।
दो हजार वर्ग किमी एरिया में फैले सिंगरौली कोल फील्ड्स का बड़ा हिस्सा जिले के अनपरा-शक्तिनगर में है। 1985 में स्थापित एनसीएल की मौजूदा दस कोल परियोजनाओं में पांच (ककरी, बीना, कृष्णशिला, खड़िया, दुधीचुआ) यूपी में हैं। यहां से हजारों टन कोयला बिजली परियोजनाओं को रोज जाता है। अब तक इनकी सुरक्षा निजी एजेंसियों के  पास थी। इसी का फायदा तस्करों का सिंडीकेट उठाता है और मिलीभगत कर बड़े पैमाने पर कोयला और डीजल की चोरी करता है। खनन से जुड़ी मशीनों के महंगे पार्ट्स खोल लेने, तार काट ले जाने की घटनाएं भी आए दिन होती हैं। कई बार लोडिंग प्वाइंट पर खड़ी मालगाड़ी के वैगनों की नीचे की चादर तक कबाड़ चोर उड़ा            चुके हैं।
विज्ञापन

पिछले तीस साल से अधिक समय से सिंडीकेट वजूद में है लेकिन इस पर अंकुश नहीं लगा। इसे देखते हुए परियोजनाओं की सुरक्षा सीआईएसएफ के हवाले करने की मांग लंबे समय से उठती रही है। एक साल पहले अमलोरी में सीआईएसएफ की तैनाती हुई। उसके बेहतर परिणाम देख, यूपी की सभी कोल परियोजनाओं में सीआईएसएफ तैनात करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed