Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   coal loaded trailer caught fire due to short circuit in sonbhadra

आग का गोला बना ट्रेलर: शॉर्ट सर्किट से केबिन से निकली चिंगारी, देखते ही देखते धू-धू कर जल गया कोयला लदा वाहन

Wed, 16 Oct 2024 03:15 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 16 Oct 2024 03:15 PM IST
सार

सोनभद्र जिले में हाईवे पर एक ट्रेलर धू- धू कर जल उठा। शॉर्ट सर्किट के चलते ट्रेलर के केबिन में चिंगारी निकली तो चालक वाहन से उतर कर पानी लेने गया। इतने में ट्रेलर में आग लग गई।  

विज्ञापन
coal loaded trailer caught fire due to short circuit in sonbhadra
शॉर्ट सर्किट से ट्रेलर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के डाला चौकी क्षेत्र के बाजार स्थित ओवरब्रिज पर मंगलवार की रात शॉर्ट सर्किट से कोयला लदे ट्रेलर के केबिन में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अल्ट्राटेक से अग्निशमन वाहन बुलाकर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


कोयला लोड ट्रेलर सिंगरौली मध्यप्रदेश से वाराणसी की तरफ जा रहा था कि अल्ट्राटेक कंपनी के सामने बने ओवरब्रिज पर पहुंचते ही शॉर्ट सर्किट से  केबिन में अचानक आग की चिंगारी निकलने लगी। चालाक तत्काल ट्रेलर को किनारे खड़ी कर पानी के लिए जा रहा था, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। 
विज्ञापन


धू-धू जल रहे ट्रेलर को देख हाईवे की एक लेने की वाहनों की आवाजाही कुछ देर के लिए रुक गई। ट्रेलर चालक राजेश कुमार शाह पुत्र राम कृपाल शाह निवासी राजमिलन सिंगरौली मध्य प्रदेश ने बताया कि कोयला लेकर वह गोरखपुर के लिए जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान ट्रेलर के केबिन मे अचानक आग लगता देख बूझाने के लिए पानी लेने के लिए नीचे उतर गया। इतने में आग केबिन में चारों तरफ फैल गया और विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी डाला शिवकुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और फायर ब्रिगेड वाहन बुलाकर आग पर काबू पा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed