फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Coal-laden trailer crushed cyclist

कोयला लदे ट्रेलर ने साइकिल सवार को कुचला

Tue, 11 Jan 2022 06:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 06:33 PM IST
विज्ञापन
Coal-laden trailer crushed cyclist
काशी मोड़ के समीप मंगलवार शाम कोयला लदे ट्रेलर की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर भीड़ एकत्रित हो जाने से मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने भीड़ को हटवाकर वाहनों का आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन

मंगलवार शाम 4:15 बजे बजरंग निवासी बेचन सिंह (64) साइकिल से काशी मोड़ से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान काशी मोड़ तिराहा के कुछ मीटर आगे पीछे से कोयला लेकर आ रहे ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेलर से धक्के से वे सायकिल सहित ट्रेलर के पीछे वाले पहिये के बीच में गिर गए। अभी वह संभल पाते कि पीछे का पहिया उनके ऊपर चढ़ गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने चालक की जमकर पिटाई की। सूचना मिलते ही अनपरा के प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय मौके पर पहुंच गए। चालक को भीड़ से छुड़ाकर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

दुर्घटना का प्रमुख कारण उक्त स्थल पर क्षतिग्रस्त पटरी को बताया जा रहा है। लोगों ने रोष जताते हुए कहा कि अभी कुछ माह पूर्व ही एनएच पर पटरी का निर्माण कराया गया है। लेकिन पटरियों पर 24 घंटे खडे़ लोड वाहनों के कारण दो नंबर गेट से औड़ी के मध्य स्थित पटरी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। लोगों ने डीएम का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़क की पटरियों पर अनावश्यक रूप से बेतरतीब खडे़ वाहनों के विरुद्घ कार्रवाई की मांग करते हुए अनपरा परियोजना के गेस्ट हाउस गेट के पास से वन विभाग की ट्रांजिट शुल्क वसूली स्थल को अन्यत्र स्थापित कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed