फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Coal India chairman reviews coal production

कोल इंडिया के चेयरमैन ने की कोयला उत्पादन की समीक्षा

Tue, 16 Nov 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Coal India chairman reviews coal production
एनसीएल मुख्यालय में समीक्षा करते कोल इंडिया चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल। - फोटो : SONBHADRA
कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल ने मंगलवार शाम एनसीएल मुख्यालय में कोयला उत्पादन की समीक्षा की। अफसरों को जरूरी निर्देश देते हुए उत्पादन में बढ़ोत्तरी की कार्ययोजना बताई।
विज्ञापन

दो दिवसीय दौरे पर एनसीएल आए कोल इंडिया के चेयरमैन को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने एनसीएल मुख्यालय सिंगरौली में गार्ड ऑफ ऑनर दिया। चेयरमैन ने एनसीएल सभागार में कंपनी के कोयला उत्पादन एवं उत्पादकता से जुड़े विषयों की समीक्षा की। एनसीएल के सभी कोयला क्षेत्रों एवं इकाइयों की टीमें भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक से जुड़ी रहीं। बैठक में एनसीएल के सीएमडी पीके सिन्हा, कोल इंडिया के निदेशक (कार्मिक) विनय रंजन, एनसीएल के निदेशक (तकनीकी/संचालन) डॉ. अनिंद्य सिन्हा, निदेशक(वित्त एवं कार्मिक) आरएन दुबे, निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) एसएस सिन्हा, एमके सिंह आदि मौजूद रहे। चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल बुधवार को एनसीएल में आयोजित एचआर कांफ्रेंस में भाग लेंगे। एनसीएल की विभिन्न कोयला परियोजनाओं एवं खदानों का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed