फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Clouds hovered over the district throughout the day, drizzle occurred in the evening

Sonebhadra News: जिले में दिन भर मंडराते रहे बादल, शाम को हुई बूंदाबांदी

Sun, 16 Mar 2025 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Clouds hovered over the district throughout the day, drizzle occurred in the evening
जिले में दो दिन से मौसम का मिजाज बदला है। पहले उमस भरी तेज धूप और फिर रविवार को आसमान में पूरे दिन बादल छाए रहे। शाम को हल्की बूंदाबादी भी हुई।
विज्ञापन

मौसम में उतार चढ़ाव से न सिर्फ किसानों की चिंता बढ़ गई है, बल्कि लोगों की सेहत पर भी इसका प्रभाव पड़ रहा है।
मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार दो दिन से तापमान में उतार चढ़ाव लगा हुआ है।
शनिवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 39.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे शनिवार को उमस अधिक रहा। वहीं दूसरे दिन रविवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया।
इस तरह से शनिवार के मुकाबले रविवार को अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुआ।
विज्ञापन

रविवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और मंद-मंद हवा चलती रहीं। शाम करीब चार बजे अचानक बूंदाबांदी शुरू हुई।
पांच से दस मिनट हुई बारिश के बाद फिर मौसम साफ हो गया। बदले मौसम से किसान चिंतित हैं। किसान राकेश, शिवकुमार पांडेय आदि का कहना है कि इस मौसम में ओला पड़ने की ज्यादा संभावना रहती है। यदि ओला पड़ा तो दलहनी एवं तिलहनी की फसल चौपट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed